मांसपेशियों में खिंचाव आने से क्या होता है?HealthPlanet

Posted on Fri 16th Dec 2022 : 12:32

क्यों होता है खिंचाव-

पूरे शरीर में फैली मांसपेशियां शरीर की ताकत होती हैं। ये शरीर को मजबूती देने के साथ ही लचीलापन भी देती हैं। ऐसे में इनमें होने वाला खिंचाव पीड़ा के साथ ही बहुत बेचैनी भी पैदा कर देता है। मसल्स में खिंचाव का मतलब है मसल्स का जरूरत से ज्यादा खिंच जाना या फट जाना।

लक्षण
मसल्स के खिंचने पर तेज दर्द के साथ ही कुछ अन्य लक्षण भी नजर आते हैं। इनमें शामिल हैं-
सूजन
यदि किसी खुली चोट की वजह से मसल्स फटी या टूटी हैं तो खुला घाव नजर आना
त्वचा का लाल हो जाना या नील पड़ जाना
चलने-फिरने में कठिनाई आना
बेचैन करने वाला दर्द और आराम के दौरान भी दर्द का बने रहना
प्रभावित स्थान पर त्वचा के रंग का बदल जाना, अकड़न महसूस होना
मसल्स स्पाज्म यानी मांसपेशियों में ऐंठन
कमजोरी महसूस होना।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info